फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिराऊ मकान की दहशत से मंदिर में बिताई रात

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बड़ी आल में मकान में आई दरार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला बड़ी आल में एक तीन मंजिला मकान गिरने की हालत में है। जिससे मोहल्लेवासियों में दहशत पसरी हुई है। मंगलवार रात तेज हवा चलने के बाद मौसम खराब हुआ तो आसपास के घरों में रहने वाले परिवारों ने मंदिर में रात गुजारी।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ी आल के निवासी प्रदीप कुमार, नेहा, अनीता, विमलेश, कवर सैन, राजेश जायवाल आदि ने बताया कि मोहल्ले में एक तीन मंजिला मकान का निर्माण किया गया है। निर्माण के कुछ दिन बाद ही इस मकान में दरारें आनी शुरू हो गईं। मकान की नींव में भी दरारें आ गई हैं। मंगलवार रात तेज हवा चली तो मकान दीवारें हिलने लगीं। इससे आसपास के लोगों में डर फैल गया और उन्होंने पूरी रात मोहल्ले के मंदिर में बिताई। बच्चे और महिलाएं पूरी रात मंदिर में परेशान रहे।
मोहल्लेवासियों ने मामले में डीएम से शिकायत की। जिस पर विकास प्राधिकरण और तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। टीम को बताया कि मकान से हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें