फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन शुगर मिल का नया पेराई सत्र आज से होगा शुरू

Sun, 03 Nov 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थाना भवन के बजाज हिन्दुस्थान शूगर मिल का नव सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पूजन करते मिल अ​धिकारी
विज्ञापन
थानाभवन। बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल का नया सत्र रविवार से शुरू होगा। नए सत्र से पहले दिन मिल में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नगर परिक्रमा, ध्वज और कलश स्थापना की गई। इसके बाद रामायण के पाठ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में आयोजित कार्यक्रम में पंडित राज कमल भट्ट के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ध्वज पूजन किया गया। मिल के प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्वज के साथ देवी भवन तक नगर परिक्रमा के बाद ध्वज को धार्मिक स्थल पर कलश के साथ स्थापित किया गया। इसके बाद 24 घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, गन्ना महाप्रवंधक लेखराज सिंह, उप गन्ना महाप्रवंधक सिताब सिंह, राहुल लोहान, शिवचरण सिंह आदि रहे।賭
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें