फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कंपनी करेगी कूड़ा कलेक्शन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम अगले माह फरवरी से नई कंपनी करेगी। ठेकेदार ने पालिका को पत्र भेजकर कार्यदेश (वर्क ऑर्डर) जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम 2019 से झांसी की प्राइवेट कंपनी आरव एसोसिएट 35 रुपये प्रति घर प्रति महीना के रेट पर कर रही है। इसका ठेका 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रहा था, लेकिन कोराना के चलते ठेका अवधि दो बार में बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी गई थी। दिसंबर माह में निकाले गए टेंडर की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण ठेका अवधि 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी गई थी। टेंडर में शामली की अजय कंस्टक्शन कंपनी ने सबसे कम रेट 29 रुपये दिया था, जिस पर पालिका की तरफ से इसी कंपनी को नया ठेका दिया जाना था। छह जनवरी को कंपनी के ठेकेदार अजय चौधरी ने पारिवारिक समस्या बताते हुए काम करने में असमर्थता जताई। उन्होंने टेंडर निरस्त करने की मांग की थी।
ठेकेदार अजय चौधरी ने नोटिस के जवाब में पालिका को पत्र दिया है कि वह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करने के लिए तैयार है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार अजय चौधरी का पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही उसे कार्यदेश जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि एक फरवरी से नई कंपनी कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर देगी। उधर, ठेकेदार अजय चौधरी ने बताया कि वह काम करने के लिए तैयार है। पालिका से कार्यदेश प्राप्त होने पर उनकी कंपनी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

--
नए ठेके से पालिका का खर्चा 1.80 लाख कम होगा
शामली। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में चल रहे ठेके के मुकाबले नई कंपनी के काम शुरू करने पर पालिका को करीब 1.80 लाख रुपये प्रति माह का खर्च कम होगा। क्योंकि मौजूदा कंपनी जिस रेट पर काम कर रही है, उससे छह रुपये कम यानी 29 रुपये के रेट पर नई कंपनी काम करेगी। शहर में करीब 30 हजार घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें