फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट आज से होगी शुरु, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
शामली का नवीन कलक्ट्रेट। संवाद
विज्ञापन
शामली। गोहरनी गांव में तैयार नवीन कलक्ट्रेट का शुक्रवार से विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 10 बजे हवन के साथ नवीन कलक्ट्रेट का उद्घाटन किया जाएगा। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण भी नवीन कलक्ट्रेट परिसर में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को शामली को नवीन जिला घोषित किए जाने के बाद से सदर तहसील परिसर में कलक्ट्रेट कार्यालय संचालित हो रहा था। तत्कालीन जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह की देखरेख में पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव में 265 एकड़ भूमि नवीन जिला मुख्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। 31 मार्च 2015 से लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण कार्य कराया गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को नवीन कलक्ट्रेट में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील से सभी कार्यालयों और फर्नीचर को नवीन कलक्ट्रेट में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को फरियादियों की जनसुनवाई भी वहीं आयोजित की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि फरियादियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें