फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में पालिका ने खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग उतारे

विज्ञापन
शामली में खंभो पर लगे होडिंग्स उतारते पालिका कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली की टीम ने शहर में खंभों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और फ्लैक्स उतारने का अभियान चलाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पालिका की टीम ने शहर में बिजली के खंभाें से अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स व फ्लैक्स हटवाने का अभियान चलाया। नगरपालिका टीम ने शहर के माजरा राेड, फव्वारा चौक, टंकी रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, बुढ़ाना रोड, कैराना बस स्टैंड, शिव चौक, हनुमान टीला रोड और शहर के के मुख्य बजार चौराहों से होर्डिंग्स और फ्लैक्स उतारवाए। शहर के बीच रोड व कॉलोनियों में अभियान चलाया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स लगाने से जहां शहर की सुंदरता खराब हो रही थी। इससे बिजली और लाइट भी खराब हो रही थी। साथ ही शहर के बीच सड़क पर लगे होर्डिंग्स से हादसा हो होने का खतरा भी बना रहता था। नागरिकों की शिकायत पर पालिका की टीम होर्डिंग्स हटाने का कार्य किया। उन्होंने बताया यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें