फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद ने स्कूलों की मनमानी से आर्थिक बोझ का उठाया मुद्दा

Sun, 29 Mar 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
संसद में बोलते कैराना सांसद इकरा हसन-इंटरनेट
विज्ञापन
कैराना। सांसद इकरा हसन ने संसद में स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

संसद में बोलते हुए इकरा हसन ने कहा कि कई स्कूल अपने यहां एक-दो विषयों के लिए निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर देते हैं, जो सामान्य बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होती और यदि मिलती भी हैं तो अत्यधिक महंगी कीमत पर बेची जाती हैं। इसके अलावा कुछ स्कूल प्रबंधन किसी एक विशेष बुक सेलर को निर्धारित कर देते हैं, जहां से अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे खासतौर पर मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सांसद ने मांग की है कि निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य करने पर रोक लगाई जाए और किसी एक विक्रेता को अधिकृत करने की प्रथा पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें