फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से चोरी किए 15 हजार रुपये नकद, तमंचा, कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से चोरी के 11 हजार रुपये और सात किलो तांबा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 26 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव बलवा के जंगल में कृष्णा नदी पुल से जनरेटर के अल्टीनेटर, पानी की मोटर व दो बैटरी चोरी हुई थी। 14 अप्रैल की रात को कैराना रोड पर टाइल्स की दुकान के बाहर खड़े ट्रक से 84 हजार 500 रुपये चोरी करने की घटना हुई थी। शुक्रवार सुबह बलवा बाईपास के निकट शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश अशोक पुत्र मेघसिंह निवासी गांव ग्यासपुर की मड़ईया थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया। एएसपी ने बताया कि चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य दो आरोपियों सतीश पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहल्ला शेखसराय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर हाल निवासी बाईपास राधा नगर बुलंदशहर व पिंटू राजपूत पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला शेखसराय बुलंदशहर हाल निवासी मोहल्ला रमपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर को सिंभालका बाईपास से गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अशोक को अलीगढ़ में दर्ज मामले में चार साल की सजा हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से चोरी व लूट की घटनाएं करना शुरू कर दिया था। अशोक पर अलीगढ़ जिले के थाना गवाना, थाना गोधा व थाना जवां में तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
इस तरह से करते थे वारदात : एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश ने बताया कि वह, पिंटू और अशोक तीनों आपस में दोस्त हैं। तीनों के पास कोई नौकरी नहीं है। तीनों सतीश की गाड़ी लेकर दूर-दूर जाते थे और चोरी करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें