फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मातृभूमि योजना से संवरेगा पैतृक गांव, पूर्वजों के नाम पर लगेंगे शिलापट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मातृभूमि योजना के तहत देश-विदेश में रहने वाले लोग अपने पैतृक गांव में विकास कार्य करा सकेंगे। इस परियोजना की कुल लागत का 60 फीसदी हिस्सा दानदाता देंगे, जबकि शेष 40 फीसदी राशि राज्य सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद दानदाता या उनके पूर्वजों के नाम का शिलापट्ट लगाया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रवासी भारतीयों और अन्य दानदाताओं को उनकी मातृभूमि और पैतृक गांव से जोड़ना है। इसके तहत स्कूल, अस्पताल, पुस्तकालय, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, बरात घर, सड़क, नाली और सौर स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। इच्छुक दानदाता अपने माता-पिता या पूर्वजों की स्मृति में भी परियोजनाओं का प्रस्ताव दे सकते हैं। पात्र दानदाताओं को आयकर अधिनियम के तहत कर छूट का लाभ भी मिलेगा।
-योजना का प्रचार-प्रसार और आवेदन
मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से हिंदी में ब्रोशर तैयार कराकर अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इच्छुक दानदाता पोर्टल matribhoomi.upprd.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले लोग भी अपने गांव में विकास कार्यों का प्रस्ताव दे सकेंगे।
विज्ञापन



यह करा सकते हैं विकास कार्य
- ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत में बरात घर, सामुदायिक भवन का निर्माण।
- स्कूल-कॉलेज में स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं की स्थापना।
- सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण।
- ओपन जिम, व्यायामशाला और स्किल सेंटर की स्थापना।
- प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का निर्माण।
- विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण।
- चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना।
- पुस्तकालय और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण।
- वाटर कूलर, यात्री शेड और तालाब का सुंदरीकरण।
- सोलर स्ट्रीट लाइट और एलईडी लाइट लगवाना।


इन्होंने कहा
मातृभूमि योजना का उद्देश्य प्रवासी और अन्य दानदाताओं को उनके गांव और मातृभूमि से जोड़ना है। आवेदन मिलने के बाद संबंधित स्तर पर जांच कर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। योजना से गांवों में सार्वजनिक सुविधाओं का विकास होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- संदीप अग्रवाल, डीपीआरओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें