फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे बंद, सड़कों पर खूब घूमे लोग

विज्ञापन
शामली लॉकडाउन के दोरान सुनसान पडी सडक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाजार रहे बंद, सड़कों पर खूब घूमे लोग
विज्ञापन

शामली। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन भी नगर का बाजार पूरी तरह बंद रहा लेकिन सड़कों पर आवाजाही खूब रही। शहर में बीएड की प्रवेश परीक्षा के चलते भी काफी भीड़भाड़ नजर आई। पुलिस प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

रविवार सुबह दो घंटे के लिए दूध की दुकानें खुलीं जबकि मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुले रहे। नगर में विभिन्न स्थानों पर सब्जी एवं फलों के ठेले भी नजर आए। दुकानें बंद थीं लेकिन लोग सड़कों पर घूमते रहे। लॉकडाउन के बावजूद लोगों के बिना वजह घूमने पर रोक नहीं लग रही है। पुलिस ने नगर के विजय चौक, फव्वारा चौक, रेलवे फाटक समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग कर चालान किए गए। बिना मास्क घूम रहे लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया। जिले में 35 वाहन सीज किए गए। 12400 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। फेस मास्क नहीं लगाने पर 376 लोगों का चालान करते हुए 37600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 24 वाहनों का चालान करते हुए छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

शामली बाईक सवार युवक का चालान काटते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें