फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली के शहद और गन्ने की खोई का कमाल

Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामली के हुनर और उत्पादों का डंका बजने जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की ओर से चयनित जिले के नौ उद्यमियों ने ट्रेड शो में अपने स्टॉल सजाने शुरू कर दिए हैं। इस वैश्विक मंच पर शामली का शुद्ध शहद और गन्ने की खोई (बगैस) से बने इको-फ्रेंडली उत्पाद विदेशी खरीदारों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में किसानों से प्रतिदिन करीब 500 किलो शहद खरीदकर उसकी प्रोसेसिंग व पैकिंग की जा रही है, जो बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद में सप्लाई हो रहा है। उद्यमी सुनील कुमार ने बताया कि शामली के शहद को सऊदी अरब, दुबई और अमेरिका में निर्यात करने की योजना है। ट्रेड शो में विशाल राठी की ओर से शहद का विशेष स्टॉल लगाया गया है, जहां विदेशी निर्यातकों से सीधी बातचीत होगी।
विज्ञापन

गन्ने की खोई से बने बर्तनों का लंदन-इंग्लैंड में डंका
कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में गन्ने की खोई से बनने वाले प्रदूषण-मुक्त बाउल, नाश्ता प्लेट, बर्गर प्लेट और डिनर प्लेट्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यह इको-फ्रेंडली उत्पाद पहले से ही लंदन और इंग्लैंड में निर्यात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, आईआईए के पूर्व चेयरमैन उद्यमी आशीष जैन ने बताया कि रिमधुरा का स्टॉल शुक्रवार को लगाया जाएगा। वहीं, गुड़ खांडसारी के मालिक योगेश कुमार कश्यप ने बताया कि ऑर्गेनिक गुड़, खांड, शक्कर, बासमती चावल, सरसों का तेल और सिरका के स्टॉल लगाने की भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें