फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के उम्मीदवारों की सूची 11 तक आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें तय किया गया कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची 11 अप्रैल को घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि कृषि क़ानूनों, बेरोजगारी तथा बढ़ती महंगाई के कारण आज किसान, नौजवान एवं मजदूरों में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ गुस्सा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का रिहर्सल मानकर तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी के झंडे एवं नेताओं के फ़ोटो लगा सकेंगे। सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपने सक्रिय सदस्यता की रसीद के साथ पांच अप्रैल तक कार्यालय में जमा करा दे।
जिला कार्यकारिणी प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय के लिए पर्यवेक्षक/प्रदेश कार्यालय भेजेगी। 11 अप्रैल तक सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग, सपा शामली विधानसभा के अध्यक्ष, मांगेराम मलिक, कैराना विधानसभा के अध्यक्ष सत्यपाल कश्यप, थानाभवन विधान सभा के अध्यक्ष राव तफरूज, जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन, जहीर मलिक, प्रदीप सिंभालका, पारस कोरी, सुरेंद्र ताना, इनाम,शांता प्रधान, रवि बालियान, विनीत रोड, विपिन सैनी, विनोद चौहान, प्रदीप सहपत, नीरज चिकारा, नीरज पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें