फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ तीनों युवकों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ तीनों युवकों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। बुधवार को ट्रैक्टर पलटने उसके नीचे दबकर मरे तीनों युवकों का गमगीन माहौल में उनके गांवों के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। तीनों के शव उनके गांवों में लाने पर मातम पसर गया।
विज्ञापन

बुधवार को तालाब के किनारे गहरी खाई में ट्रैक्टर पलट जाने से गांव किशोरपुर नागल निवासी कुलदीप व सौरभ तथा इंदरगढ़ निवासी मोनू की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके गांव लाए गए। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। तीनों युवक मजदूर परिवारों से हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सौरभ के परिवार में भाई अंकुश, अर्पित तथा छोटी बहन आशु है तथा कुलदीप का छोटा भाई प्रदीप और दो बहनें कोमल व सुदेश हैं। इंदरगढ़ निवासी मोनू का एक भाई है। तीनों परिवार खेतों व भट्ठे पर मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं। तीनों युवकों की मौत पर दोनों गांवों में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें