फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान दिवस में गूंजा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा

Thu, 17 Sep 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
किसान दिवस में बोलते किसान। संवाद
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अवैध मिट्टी खनन, बिजली, सड़क, ट्रैफिक चालान और पशु चिकित्सालयों में दवाओं की कमी समेत कई समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष प्रभात मलिक ने कहा कि गन्ने का नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन थानाभवन मिल ने अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। कपिल खाटियान ने सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों से हादसे हो रहे हैं। उन्हें गोशालाओं में भेजने की मांग की।
किसान कुंवरपाल ने झाल, बलवा, कुड़ाना, हसनपुर और लिसाढ़ में रात के समय हो रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत कर खनन पर रोक लगाने की मांग की। किसानों ने खेतों पर जाते समय ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने और पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाएं नहीं मिलने की समस्या रखी।
विज्ञापन

कुलदीप पंवार नाला ने शामली शुगर मिल के आसपास छाई की समस्या दूर कराने और रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के गड्ढे ठीक कराने की मांग की। राजन जावला डांगरोल ने ग्राम सुन्ना में नदी के पार शामली से बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी।
अजय निवासी पिंडौरा ने दथेडा जाने वाली जर्जर बिजली लाइन ठीक कराने और गागौर शुगर मिल के रास्ते को चौड़ा कराने की मांग की। सुनील पंवार निवासी नाला ने एलम बाईपास पर गोल चक्कर बनवाने और कपिल खाटियान ने झिंझाना-थानाभवन मार्ग के बीच लगे बिजली के खंभे हटाने की मांग की।
कविता चौधरी निवासी भैंसवाल ने भैंसानी इस्लामपुर में जर्जर 11 केवी लाइन ठीक कराने और बंदरों को पकड़वाने की मांग की। पूर्व किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं के समाधान की जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को दी। जिलाधिकारी ने किसानों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, विदेश मलिक, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

किसान दिवस में बोलते किसान। संवाद

किसान दिवस में बोलते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें