फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं तैयार हुई प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नहीं तैयार हुई प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के लाभार्थियों की जांच रिपोर्ट न अभी तक न आने पर एडीएम ने नाराजगी जताई है। लेखपालों को चेतावनी दी है कि जांच आख्या डूडा कार्यालय पर ंदो दिन में उपलब्ध नहीं कराई तो दोषी लेखपालों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नामित नोडल अधिकारी एवं सर्वेयर के साथ बैठक में एडीएम ने डूूडा परियोजना अधिकारी से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अपनी निकाय की जांच गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय में पूर्ण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शामली के सभी लेखपाल अपनी जांच पूर्ण कर जांच आख्या डूडा कार्यालय को उपलब्ध करा दें, ताकि डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा सके। यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत, नोडल अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

शामली आरके डिग्री कॉलिज में आयोजित एनएसएस शिविर में भाग लेते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें