फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की बेमियादी हड़ताल जारी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों का कलक्ट्रेट में लेखपाल संघ का बेमियादी कार्य बहिष्कार और हड़ताल 11वें दिन जारी रही। लेखपालों ने कहा कि मांगे पूूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में स्थित लेखपाल भवन में नारेबाजी करते हुए लेखपालों ने अपना धरना जारी रखा। लेखपाल नरेश मलिक की अध्यक्षता और कोमेंद्र सिंह के संचालन में चले सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक धरना जारी रहा। वहीं लेखपालों की हड़ताल के चलते आय जाति प्रमाण पत्र और भूमि पैमाइश का कार्य प्रभावित हो रहा है। लेखपालों की हड़ताल के चलते फरियादी तहसील से बैरंग लौटे रहे हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर, सूर्यदेव, नगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित गुलिया, सुशील, पवन शर्मा, अमरीश शर्मा, लोकेश सैनी अनुज शर्मा, अजित सिंह, विजय कश्यप, अशोक, देवानंद, विदित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें