थानाभवन कलश यात्रा में शामिल महिलाएं । संवाद
- फोटो : अड़राई चौराहे पर हुई दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।
थानाभवन। प्राचीन मंदिर माता वाला बाग में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना समारोह का शुभारंभ हुआ। श्रीराम माता मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में मूर्तियों सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के आश्रम पंचतीर्थी तक निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
समारोह में मुख्य आचार्य पं. अरविंद शर्मा एवं पं. कमल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मूर्ति स्थापना समारोह 30 अप्रैल तक चलेगा।
कार्यक्रम में रुबी जिन्दल, मधु कंसल, जया जिंदल, श्वेता जिन्दल, कमला भगतनी, बबीता शर्मा, प्राची गर्ग, सीमा गोयल, डोली गोयल, गुड्डी चौधरी, उमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, कुलदीप गर्ग, मुकेश जिन्दल, सुशील जिंदल आदि मौजूद रहे।