फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: आयुष मलिक को कोर्ट में पेश करने का आदेश, दोस्त सुल्तान ने लगाया है पिता पर बंधक बनाकर रखने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण और घरवापसी प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। दोस्त सुल्तान ने आयुष के पिता देवराज मलिक पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने 16 सितंबर को बयान देने के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन
आयुष मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई की है। हाईकोर्ट ने आयुष के पिता देवराज मलिक को 16 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश करने का नोटिस जारी किया है। यह याचिका आयुष के दोस्त मोहम्मद सुल्तान ने दायर की थी। याचिका में पिता पर आयुष को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि आयुष मलिक को निर्धारित तारीख पर पेश नहीं किया जाता है, तो पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करना होगा। हलफनामे में युवक को पेश न कर पाने का कारण बताना होगा। साथ ही, उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी। यह मामला तीन माह पहले सामने आया था। दवा कारोबारी देवराज मलिक ने छह जून को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति हड़पने के लिए उनके बेटे आयुष मलिक को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया।
 

धर्मांतरण प्रकरण की पृष्ठभूमि
दर्ज प्राथमिकी में चांदनी कुरैशी, उनके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवी सहित आठ लोग आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में चांदनी कुरैशी और उनके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का धर्मांतरण संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से किया गया था। यह मामला शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पिता और पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि आयुष मलिक को 16 सितंबर को पेश करने का नोटिस पिता को जारी हुआ है। उधर, आयुष के पिता देवराज मलिक का कहना है कि उन्हें अभी तक हाईकोर्ट का कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष मलिक अपनी दवा की दुकान पर नियमित रूप से काम कर रहा है। देवराज मलिक के अनुसार, आयुष स्वतंत्र है और किसी की हिरासत में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें