फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह निकली धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को बादलों से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह से धूप निकली और उमस बनी रही। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश नहीं हुई। सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में धूप के साथ उमस बनी रही, जिससे लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान रहे। लोग धूप से बचने के लिए दुपहिया वाहनों पर सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए नजर आए। बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें