फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी से कर रहे काम, परिवार रखे भरोसा : जयंत

Tue, 01 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अंकित के पिता सतबीर सिंह और अन्य से मिलते रालोद सुप्रीम कोर्ट जयंतसिंह। ग्रामीण
विज्ञापन
बाबरी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सोमवार दोपहर 11: 20 बजे बंतीखेड़ा में पहुंचे। उन्होंने हरियाणा सिंगर अंकित बालियान के परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष यहां 30 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने अंकित की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंकित बालियान की पत्नी सीमा से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। सीमा ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है, लेकिन न्याय अभी अधूरा है।
चौधरी जयंत ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में अपनी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखें और समय का इंतजार करें। जयंत ने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में आज कोई अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। समाज के सभी जिम्मेदार लोग यहां आए हैं और लगातार परिवार के संपर्क में हैं और आगे भी रहेंगे। अंकित की पत्नी द्वारा सुरक्षा की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात कही है। सभी चीजें समाज के सामने हैं। चौधरी जयंत ने कहा कि रविवार को ही इस विषय को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। मुख्यमंत्री इस विषय को लेकर बेहद संवेदनशील और गंभीर हैं। उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस का एक एटीट्यूड, एक कल्चर बनाने का उनका पहले दिन से प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें