29 बूथों पर 926 लोगों को लगे वैक्सीन के टीके
लक्ष्य के सापेक्ष 21.05 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 29 बूथों पर टीकाकरण किया। 4400 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 926 लोगों को टीके लगाए गए। जिले में मात्र 21.05 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
मंगलवार को जिले में 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें पांच बूथों पर कोवैक्सीन और बाकी 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में सभी 29 बूथों पर 4400 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 717 लोगों को पहली डोज व 209 लोगों को दूसरी बार टीका लगाया गया। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 21.05 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 104 वॉयल खर्च हुई।
उधर, कैराना क्षेत्र में पांच बूथों पर हुए टीकाकरण में सीएचसी कैराना पर 30 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके अलावा पीएचसी भूरा पर 39, पीएचसी कंडेला पर 17 व पीएचसी उंचा गांव पर पांच लोगों को टीके लगाए गए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक 91 लोगों को टीके लगाए गए।