फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
152 हुए ठीक, सक्रिय केस की संख्या 1207 हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना। जिले में मंगलवार को 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 152 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 127 हो गई है। उधर, कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली शहर के टंकी रोड, कमला कॉलोनी, काकानगर, सीबी गुप्ता कॉलोनी, नौकुआं रोड, दयानंद नगर आदि में करीब 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कुरमाली में एक, भाटूखेड़ी में एक, बुटराड़ा के निकट कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन कर्मी, चौसाना में एक, कुड़ाना में एक, रामपुर खेड़ी में एक, ऊन में एक, सिकंदरपुर में एक, ढिंढाली में एक, बहावड़ी में दो, झिंझाना में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। उधर, सोमवार रात को कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कैैराना कोर्ट परिसर, सीएचसी व कई मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 272 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की। न्यायालय परिसर में एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जनपद न्यायाधीश ने सैनिटाइजेशन के लिए कैैराना न्यायालय दो दिन बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं। 131 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बाद में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें