फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट लड़कियों को भा रही खाकी

Wed, 04 Nov 2015 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इसे देशभक्ति का जज्बा कहें या फिर बेरोजगारी। पुलिस भर्ती में पास हुए अधिकतर युवा स्नातक व परास्नातक हैं। जिले से पुलिस में भर्ती हुए 430 युवाओं में 16 लड़कियां भी शामिल हैं। ये सभी लड़कियां स्नातक हैं। इनमें से कई बीएससी व एमएससी पास कर चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में 40 हजार नए सिपाहियों के लिए आवेदन निकले थे। पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया करीब दो साल बाद पूरी हुई। वर्ष 2015 में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया फाइनल होने के बाद चयनित युवाओं को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।

 इस भर्ती में जिले से 430 युवा पुलिस विभाग को मिले। इनमें 16 लड़कियां भी शामिल हैं। इनका एसपी कार्यालय पर वेरिफिकेशन किया गया। यहां वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे इन युवाओं के कागजात देखकर हर कोई हैरान है। कारण अधिकतर युवा स्नातक व परास्नातक हैं।
विज्ञापन


इनमें सभी लड़कियां स्नातक व परास्नातक हैं। इनमें से कुछ लड़कियों ने बीएससी व एमएससी तक की हाई लेवल की पढ़ाई की है। इसके बावजूद इन्होंने सिपाही की नौकरी चुनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें