फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोबाइल नंबर न देने पर युवती को अंजाम भुगतने की धमकी

Sun, 25 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला मे मैन बाजार से मनचले को पकड़कर ले जाती पुलिस
विज्ञापन
कांधला। युवती को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी व मोबाइल नंबर मांगा और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। युवती ने इसकी शिकायत नजदीक में मौजूद पुलिस से की। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने भागे दो आरोपियों को भी पकड़ लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती मोहल्ला सरावज्ञान में एक पार्लर पर कार्य करने के लिए जाती है। रविवार को पार्लर पर जाते समय युवती को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी व मोबाइल नंबर मांगा। युवती के मना करने पर तीनों युवकों ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया और नंबर न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। युवती ने मामले की शिकायत जैन स्थानक के निकट बैठे पुलिसकर्मियों से की तो तीनों आरोपी पास की एक दुकान के अंदर चले गए।
पुलिस ने तीनों को दबोच लिया, लेकिन उसी दौरान दो आरोपी पुलिस से छूटकर मौके से भाग गए। जबकि एक आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से उसके दोनों साथियों के बारे में जानकारी की। उधर, पुलिस से छूटकर भागे आरोपी युवक पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें