शामली में युवक की पिटाई करती महिला
- फोटो : SHAMLI
छेड़छाड़ करने पर युवती ने युवक पर थप्पड़ जड़े
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के निकट युवती से छेड़खानी करने वाले युवक को सबक सिखाया। युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़े। आरोपी ने पैर पकड़ माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रविवार को अजंता चौक रोडवेज बस स्टैंड के निकट युवती के साथ युवक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर दी। युवती ने युवक को पकड़ लिया और उसको कई थप्पड़ जड़े। युवक ने पैर पकड़कर युवती से माफी मांगी। इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से इस घटना की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।