फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माणाधीन मकान का गेट गिरा, दबकर किशोर की मौत

Wed, 27 May 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांव मालेंडी में किशोर की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
बनत। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में गली में खेल रहा 12 वर्षीय किशोर निर्माणाधीन मकान का गेट गिरने पर उसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव मुंडेट कला निवासी सुभाष का पुत्र प्रिंस कक्षा 6 का छात्र था। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वह गली में खेल रहा था। पड़ोस में ही एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। किशोर के दादा ब्रह्मपाल ने बताया कि खेलते हुए प्रिंस निर्माणाधीन मकान के गेट के पास पहुंच गया। उसी दौरान निर्माणाधीन गेट गिरा और वह मलबे के नीचे दब गया। किशोर की चीख सुनकर दादा और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शामली के गांव मालेंडी में किशोर की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें