फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फाटक बंद होने से लगता है जाम, नहीं हो रहा समाधान

Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो --- शामली के धीमान पुरा फाटक के पास जाम में फंसे वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के बीच से होकर पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर धीमानपुरा में रेलवे फाटक है। उधर, मेरठ-करनाल हाईवे पर फाटक है। दोनों फाटक शहर में होने से दोपहिया से लेकर चार पहिया व अन्य सभी तरह के वाहनों का आवागमन रहता है। लेकिन समस्या यह है कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन होने के दौरान दोनों फाटक दिन में दस से अधिक बार बंद होते हैं। फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों का जाम लग जाता है। फाटक खुलने पर वाहनों के आमने सामने आने से समस्या और बढ़ जाती है। नागरिकों ने उपरिगामी पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बोले नागरिक
बुढ़ाना रोड निवासी बिजेंद्र कुमार का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने से जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। उपरिगामी पुल बनाकर समस्या का समाधान होना चाहिए।
बिजेंद्र कुमार ने कहा कि फाटक कभी कभी तो काफी देर तक बंद रहता है। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

धीमानपुरा निवासी अनुराग जिंदल ने कहा कि फाटक बंद होने की समस्या पुरानी है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपरिगामी पुल या अंडरपास बनाकर इस समस्या का समाधान होना चाहिए।बाबूराम ने कहा कि दिनभर ट्रेनों का आवागमन रहता है। फाटक शहर के बीच में है। फाटक बंद होने से लोगों को खड़े रहना पड़ता है और ऊपर से जाम लग जाता है। इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

दोनों फाटक के नजदीक में गुरुद्वारा तिराहा व बुढ़ाना मोड तिराहे पर यातायात पुलिस की ड्यूटी रहती है। फाटक बंद होने के दौरान यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहनों का संचालन कराती है।
विज्ञापन

- निधि चौधरी, जिला यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें