फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री रखेंगे दोहरीकरण की नींव

Thu, 08 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
शामली। आखिर भाजपा सांसद हुकुम सिंह को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के ननौता में कार्यक्रम की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। रेलराज्य मंत्री 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे ननौता पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह दिल्ली- शामली, सहारनपुर के दोहरीकरण, विद्युतीकरण समेत विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


सात जुलाई 2015 को भाजपा सांसद हुकुम सिंह के अनुरोध पर केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शामली आकर सीएनजी ट्रेन का शामली से दिल्ली के लिए फीता काटकर शुभारंभ किया गया था।

इस मौके पर सांसद हुकुम सिंह ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण, विद्युतीकरण,शामली में  ओवर ब्रिज, शामली रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण किए जाने, मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की मांग रखी थी। भाजपा सांसद के अनुरोध पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अथक प्रयास से मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की स्थापना, दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, शामली मे बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज, शामली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण आदि के प्रोजेक्ट शामिल किए गए थे। 
विज्ञापन


रेलवे बजट में पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन के लिए 2200 करोड़ रुपये, कैथल से करनाल होकर शामली तक नई सर्वे, दिल्ली-शामली, सहारनपुर के दोहरीकरण, विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये की धनराशि का प्राविधान  रखा था। भाजपा सांसद हुकुम सिंह की मंशा है कि वह रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा को कैराना लोकसभा क्षेत्र के ननौता में कार्यक्रम करके विकास कार्यों की आधार शिला रखवाना चाहते हैं।

इसी उद्देश्य से भाजपा सांसद हुकुम सिंह मंगलवार को दिल्ली में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिले थे। सिन्हा ने 13 दिसंबर के ननौता  कार्यक्रम को स्वीकार करते हुए अपनी मुहर लगा दी है। सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ननौता में 13 दिसंबर का दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

ननौता में विकास कार्यों की आधार शिला रखेंगे। हालांकि रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के 13 दिसंबर के ननौता कार्यक्रम की जानकारी से रेलवे अधिकारियो में हड़कंप मच गया है। दिल्ली डीआरएम व अन्य कार्यालय से कहा कि वह रेलराज्य मंत्री के कार्यक्रम के संबंध में  मंत्रालय से जानकारी करा रहे हैं।

मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन का निर्माण वाया एलम से हो
कांधला। जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले कई गांवों के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन का निर्माण वाया एलम से होना चाहिए। जिसके लिए रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

बुधवार को कस्बा कांधला में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर जनहित संघर्ष समिति के लोगों की बैठक हुई। जिसमें नाला, भारसी, भभीसा, गंगेरु, खेड़ा कुरतान सहित अन्य कई गांव के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सुनील पंवार ने कहा कि मेरठ से वाया एलम होते हुए पानीपत जाने वाली रेलवे लाइन को कुछ नेता अब शामली से बनवाए जाने का प्रयास कर रहे हैं।

जबकि उक्त रेलवे लाइन का कई वर्ष पूर्व सर्वे भी पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन को बनवाने के लिये पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग कर रहे है। निर्णय लिया कि अगले सप्ताह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहारनपुर के ननौता में आ रहे हैं। संघर्ष समिति के लोग वहां जाकर ज्ञापन देंगे।

संजीव चौधरी ने कहा कि दो दिन बाद एक प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलेगा। इस दौरान नीरज चौहान, डॉ. इशरत अली गंगेरु, धीरसिंह, लख्मीचंद, महेंद्र सिंह, संसार सिंह, विनोद पंवार, हरबीर सिंह, डॉ. सुभाष मलिक, बलबीर सिंह, दिनेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें