फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में स्कूल जाना हुआ दुश्वार

Thu, 08 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कोहरे की मार से स्कूली बच्चों के सामने परेशानी आ गई है। मौसम में घुली ठिठुरन के कारण सुबह जल्दी उठकर तैयार होना और स्कूल जाने में कंपकंपी छूट रही है। जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। बृहस्पतिवार से स्कूल 10 बजे खुलेंगे। 
विज्ञापन


दो दिन से मौसम में ठंड बढ़ गई। तापमान लुढ़ककर न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही दो दिन से घना कोहरा भी पड़ रहा है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा।

बच्चेे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहर के बीच स्थित सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल, श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के साथ ही कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स सहित अन्य कई स्कूलों के बच्चेे रिक्शा में आते जाते हैं। रिक्शा खुली होने के कारण ठंडी हवा बच्चों को परेशानी में डाल रही है। कुछ स्कूलों में तो बुधवार को बच्चों की उपस्थिति भी कम रही। अभिभावक बच्चों को ऊनी कपड़े पहनाकर भेज रहे हैं, लेकिन परेशानी कम नहीं हो रही। 
विज्ञापन


वहीं, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को सुबह उठना पड़ता है। ठंड ज्यादा होने की वजह से बच्चों के साथ ही अभिभावकों की परेशानी भी बढ़ गई। उधर, डीएम सुजीत कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि घना कोहरा और ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के स्थान पर स्कूल 10 बजे खुलेंगे और तीन बजे छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें