शामली में सुभाष चौक पर सर्दी में जाती महिलाएं व युवती । संवाद
शामली। नववर्ष का पहला दिन इस इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। लोग दिनभर ठंड में ठिठुरते रहे। रात के बाद दिन में भी कोहरा छाया रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आकर 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक सबसे कम है। पहाड़ाें पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से वर्ष का पहला दिन बृहस्पतिवार इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा रहा। रात में घना कोहरा छाया रहा। सुबह भी कोहरा छाया रहा और फुहारें पड़ती रही। दिनभर धूप नहीं निकली और शीतलहर चलने से लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम रही।
इस मौसम में अब तक का यह पहला दिन रहा, जिस दिन धूप नहीं निकली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने के आसार है।
शामली में सुभाष चौक पर सर्दी में जाती महिलाएं व युवती । संवाद