झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव सींगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 45 बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने आशंका जताई है कि किसी ने साजिश के तहत उनकी फसल में आग लगाई।
घटना शुक्रवार रात करीब सात बजे हुई। गांव सींगरा निवासी यशपाल के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में अज्ञात कारण से आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
खेत में खड़ी तैयार फसल फुंकने के कारण किसान यशपाल का परिवार गमजदा है। यशपाल ने आशंका जताई है कि किसी ने साजिश के तहत उनकी फसल में आग लगाई है।