कैराना। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं, जिसके तहत विकास खंड कार्यालय में कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों व 592 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की फाइनल सूची ब्लॉक पर चस्पा की गई है।
कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद व 592 सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधानों के आरक्षण की फाइनल सूची चस्पा कर दी गई। कैराना ब्लाक की कुल 42 ग्राम पंचायत के प्रधान पदों पर 23 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से महिला अनुसूचित जाति की एक सीट ग्राम बधेव कन्नु खेडा, एक सीट महिला व पुरुष अनुसचित जाति की ग्राम ऐरटी, पांच सीटें महिला पिछड़ा वर्ग के लिए ग्राम मंडावर, मोहम्मद पुर राई, इस्सोपुर खुरगान, झाड़खेड़ी व मन्ना माजरा के लिए आरक्षित है।
महिला व पुरुष पिछड़ा वर्ग के लिए आठ सीटें ग्राम नंगला राई, गंदराउ, अलीपुर, मवी एहतमाल, पंजीठ, बरनावी, गोगवान व बधुपुरा के लिए आरक्षित है। आठ सीटें ही सामान्य वर्ग की महिला के लिए ग्राम ऊंचा गांव, टिटौली, कसेरवा कला, कैराना देहात, मुंडेट कला, रामड़ा, कसेरवा खुर्द व भूरा के लिए आरक्षित की गई।