फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्राओं ने थाने पहुंचकर जाना पुलिस के काम करने का तरीका

Sun, 25 Oct 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला ​थाने में मौजूद सेंट आरसी की छात्राओं को जानकारी देती थाना प - फोटो : Archive
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को सेंट आरसी स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी मोनिका चौहान ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस शिकायतों पर किस तरह कार्रवाई करती है और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं घबराएं नहीं। गलत व्यवहार, छेड़छाड़ या अन्य समस्या होने पर चुप रहने के बजाय अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के लिए 1090 हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है, जबकि साइबर ठगी होने पर 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी। कहा कि अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की परेशानी होने पर जिम्मेदार व्यक्ति को बताएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। वहीं स्कूल की छात्रा वर्णिका, प्रज्ञा, सृष्टि, सोनाक्षी, वेदिका, राधिका, अदिति, श्रेया आदि ने थाना प्रभारी से प्रश्न पूछते हुए उनके उत्तर जाने। इसके बाद सभी छात्राओं को महिला थाने के कंप्यूटर रूम, मालखाना, महिला हेल्पलाइन, हवालात दिखाते हुए उसकी जानकारी दी। इस दौरान सुनीता, अमरेश, मीना, अनीता, शैलेंद्र कुमार, वैभव गर्ग मौजूद रहे।

दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने में मौजूद सेंट आरसी की छात्राओं को जानकारी देती थाना प- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें