थानाभवन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का मिल गेट पर धरना 12वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने साफ कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने संगठन का सर्मथन करते हुए प्रशासनिक दबाव की निंदा की। कहा कि जल्द से जल्द भुगतान होना चाहिए। किसान मजदूर संगठन पूरनसिंह के यशपाल सिंह पहुंचे। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की तो अन्य स्थानों पर भी धरने प्रदर्शन किए जायेंगे।
सतीश भारद्वाज ने कहा कि डेढ़ माह से किसानों ने जल्द भुगतान होना चाहिए। मौके पर विपिन कुमार , बलराम राणा, कुलदीप राणा ,राकेश कुमार , विशाल पुण्डीर ,गौरव राणा ,हिमांशु शर्मा, संजय पुंडीर मौजूद रहे।े