फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जयंती पर याद किए गए किसानों के मसीहा

Wed, 24 Dec 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के आर्य जाट भवन में चौधरी चरण सिंह जयंती पर हवन करते आर्य जाट महासभा के सदस्य । सौ से स् - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/ऊन/ थानाभवन। जनपद व कस्बा क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। सभी जगह गोष्ठी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज शामली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भूमि सुधार के लिए महत्वपूर्ण कानून बनाए। महाराजा सूरज मल पब्लिक स्कूल शामली में मैनेजर श्यामपाल और प्रधानाचार्य ब्रजबीर सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
ऊन में जन उत्थान सेवा समिति द्वारा कस्बे के चौधरी चरण सिंह हाईस्कूल में विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों व दलितों एवं सर्व समाज के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्षता धर्मपाल बझेडी तथा संचालन अनिल कुमार ने किया। इस दौरान अध्यक्ष सुखपाल भार्गव, संरक्षक भास्कर चौधरी, सुभाष कुमार, रामकुमार शास्त्री, सत्यवान चौधरी, सेवाराम, रामपाल सिंह, सौदान सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

बाईपास स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पंडित मानसिंह शास्त्री ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान रालोद के नगर अध्यक्ष ओमवीर सिंह रहे। इस दौरान महिपाल सिंह सुरेश, धीरज, वासु, रविंद्र, विनीत, भास्कर चौधरी, सत्येंद्र चिकारा, सत्यवान, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह रहे।
झिंझाना के डी-सेंट पब्लिक स्कूल में किसान दिवस कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शर्मा ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, सिद्धांतों और किसानों व मजदूरों के हित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक आरपी सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में सादगी, दृढ़ संकल्प और किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।

शामली के आर्य जाट भवन में चौधरी चरण सिंह जयंती पर हवन करते आर्य जाट महासभा के सदस्य । सौ से स्- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

शामली के आर्य जाट भवन में चौधरी चरण सिंह जयंती पर हवन करते आर्य जाट महासभा के सदस्य । सौ से स्- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

शामली के आर्य जाट भवन में चौधरी चरण सिंह जयंती पर हवन करते आर्य जाट महासभा के सदस्य । सौ से स्- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें