फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किशेारी से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को आईजी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिजन आईजी मेरठ से मिले। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि ढ़ाई माह पूर्व उसकी भतीजी के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। कांधला थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित परिजनों ने आईजी मेरठ से मिलकर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है जबकि आरोपी उन्हें बार-बार धमकी दे रहे है। पीड़ितों ने आईजी से कार्रवाई करने व परिवार की सुरक्षा किए जाने की मांग की। उधर, कांधला पुलिस का कहना है कि इस मामले की विवेचना महिला थाने से की जा रही है। विवेचना में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें