फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
शामली गऊशाला रोड स्थित बडी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। होली के बाद चैत्र मास के प्रथम बृहस्पतिवार और सोमवार को प्राचीन सिद्ध पीठ माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद चढ़ाया और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

मान्यता है कि होली के बाद चैत्र मास का प्रथम बृहस्पतिवार और सोमवार को शहर के गोशाला रोड स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ माता मंदिर में मेले का आयोजन होता है। श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर घर परिवार की सुख समृद्धि और शांति की मनोकामना मांगते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर खुलते ही माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद तक श्रद्धालु माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने का क्रम जारी रहा। इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालु महिलाओं और बच्चों ने खेल खिलौने की खरीदारी की। भीड़ की व्यवस्था बनाने के लिए महिला और पुरुष पुलिस की व्यवस्था की गई।
कोरोना गाइड लाइन का नहीं हुआ पालन
शामली। एक ओर कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ रहा है। वहीं, माता मंदिर मेेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मंदिर समिति की ओर से लापरवाही हुई है। कोरोना कोविड-19 की गाइड लाइन का मंदिर कमेटी की ओर पालन नहीं कराया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ की ओर से ना सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। ना थर्मल स्क्रीनिंग और श्रद्धालुओं के हाथ धुलवाने के लिए सैनिट्राइजर की व्यवस्था थी।

शामली गऊशाला रोड स्थित बडी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें