फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 230 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की आलेख्य सूची प्रकाशित

Wed, 24 Dec 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य सूची को प्रकाशित कर दिया गया है। मतदाता सूची के अनुसार जिले की 230 ग्राम पंचायतों में कुल सात लाख 52 हजार 257 मतदाता हैं।
विज्ञापन

निर्वाचक सूची को डीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय और ग्राम पंचायतों में घोषित मतदान केंद्रों/कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराया गया है। मतदाता कार्यालय समय में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम जोड़ने, हटाने अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन की आवश्यकता हो तो वह दावा या आपत्ति 30 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र-2, 3 या 4 में संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकता है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली-1994 के तहत नामावली तैयार की गई है। नामावली की प्रतियां तहसील कैराना, शामली, ऊन तथा विकास खंड शामली, थानाभवन, कैराना, कांधला और ऊन की सभी ग्राम पंचायतों में मौजूद हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते नामावली का निरीक्षण करें और अपने दावे व आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि निर्वाचक सूची त्रुटिरहित बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें