शामली। हिंदू युुवा वाहिनी के नगर प्रभारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड पर सोशल डिस्टेंसिंग एंव लॉकडाउन का पालन करते हुए चीन के उत्पादों का पुतला जलाया और चीन से आयातित सामान के बहिष्कार का आह्वान किया।
बुधवार को हिंदू युुवा वाहिनी के नगर प्रभारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड पर चीन के हमले में शहीद 20 भारतीय जवानों को नमन करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कि चीनी हमले में शहीद हुए जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। इस मौके पर हिंदू युुवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मनोज रुहेला, नगर महामंत्री महेश गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार को चीन के खिलाफ बडा निर्णय लेना होगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी निशांत सरोहा, अमित मित्तल, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, शुभम मलिक, अमित जिंदल, शुभम गोयल, मनोज गोयल, प्रमोद तोमर, कुलदीप गोयल, अनिल गोयल, अनुज कुमार, विनीत बिंदल, अनूप मौजूद रहे।