फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 7.50 करोड़ से बना शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हो रहा बदहाल

Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव मारुखेड़ी में बनी डायट परिसर में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। मारु खेडी गांव में दो साल पहले तैयार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का प्रशासनिक कार्यालय भवन और छात्रावास हैंडओवर न होने के कारण बदहाली की स्थिति में है। कार्यालय भवन के शीशे टूट चुके हैं, परिसर में झाड़ियों और गंदगी के अंबार लगे हैं। परिसर में लोगों ने भूसे का ढेर लगा दिया है। अब यह यह स्थान उपले बनाने का स्थल बन गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से वर्ष 2019 में इस संस्थान के निर्माण के लिए सात करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन ने ढाई साल पहले भवन, छात्रावास और कक्षा कक्ष तैयार कर दिए थे, लेकिन प्रशासनिक हैंडओवर के अभाव में इमारत खाली पड़ी है।
यूपीसीएल के अवर अभियंता श्याम कुमार का कहना है कि प्रशासनिक भवन और छात्रावास के हैंडओवर के लिए बीएसए शामली को आवेदन भेजा गया था। डीएम ने तकनीकी जांच के लिए समिति बनाई थी, लेकिन दो साल से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हो पाई। वहीं प्रभारी बीएसए नरेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द सभी कार्रवाई पूरी करते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें