फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: औषधि निरीक्षक ने तीन मेडिकल स्टोर पर की जांच, दवा के दो नमूने लिए

Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बुधवार को सिपला कंपनी की शिकायत पर तीन मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की। एक मेडिकल स्टोर पर एलर्जी की दवा के दो नमूने लिए गए। अन्य दो मेडिकल स्टोर पर दवा का स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि सिपला कंपनी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी कि उनकी कंपनी की दवा के नाम पर दूसरी दवा बेची जा रही है। सिपला कंपनी की टीम भी शामली पहुंची। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कंपनी की टीम के साथ हनुमान रोड स्थित सागर मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर कंपनी की दवा मिली। दवा के दो नमूने लिए गए।
मेडिकल स्टोर संचालक ने खरीदी गई दवा का बिल दिखाया और बताया कि उन्होंने यह दवा हॉस्पिटल रोड चिराग मेडिकल स्टोर से खरीदी है। टीम चिराग मेडिकल स्टोर टीम पर पहुंची, लेकिन वहां पर संबंधित दवा का स्टॉक खत्म पाया गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि उसने यह दवा एएलवी मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। एएलवी मेडिकल स्टोर पर जांच करने पाया कि वहां भी दवा का स्टॉक खत्म होना पाया गया। दवा न मिलने से वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सागर मेडिकल स्टोर से लिए गए दवा के दोनों नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें