फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज रात से बदल जाएगी जिले की ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मार्ग पर रूट डायवर्जन के लिए बेरिकेड्स लगाते कर्मचारी। नगर पालिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शिवरात्रि कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शामली पुलिस ने जिले का विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। डायवर्जन 29 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सभी रोड कट बंद रहेंगे और सामान्य वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही कराया जाएगा। पुलिस ने आमजन से यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भारी वाहनों का डायवर्जन 29 जुलाई की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक, जबकि हल्के वाहनों का डायवर्जन 4 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
n हल्के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था : हल्के वाहनों को पानीपत-करनाल से बिडौली, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, थानाभवन, जलालाबाद और ननौता होकर सहारनपुर भेजा जाएगा।
मुजफ्फरनगर से करनाल जाने वाले हल्के वाहन सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, ऊन, झिंझाना और बिडौली मार्ग से गुजरेंगे।
दिल्ली-बागपत से आने वाले हल्के वाहन मवीकला कट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, फुगाना कट, मुगनगर लिंक बाईपास होते हुए शामली पहुंचेंगे।
n जिले के अंदर भी बदले रहेंगे रूट : कस्बा बनत, कैराना, कांधला और झिंझाना जाने वाले वाहन समाज कल्याण विभाग कार्यालय रोड, सहारनपुर रोड, गढ़ी अब्दुल्ला खां, ऊन, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना और भूरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
वहीं शामली शहर से कैराना, कांधला, झिंझाना और थानाभवन जाने वाले वाहनों को मुंडेट, गढ़ीपुख्ता, ऊन और नहर पटरी मार्ग से भेजा जाएगा।
n जरूरी सामान और उद्योगों के वाहनों को राहत : दूध, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक निर्धारित मार्गों से आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी इसी समय सीमा में बिडौली, चौसाना, बल्लामजरा (ऊन तिराहा), झिंझाना, गाड़ीवाला चौराहा, जामिनपुर और भूरा होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इनके लिए एक वैकल्पिक मार्ग दर्याना चौराहा और मनना माजरा पुल से भी निर्धारित किया गया है।

मुजफ्फरनगर मार्ग पर रूट डायवर्जन के लिए बेरिकेड्स लगाते कर्मचारी। नगर पालिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें