फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जांच के बाद ही होगा 48 बसों के संचालन पर फैसला

Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली से लोनी मोड़ तक चल रही 48 बसों के संचालन पर एआरटीओ, रोडवेज के एआरएम की जांच के बाद ही फैसला हो सकेगा। हालांकि, अभी जांच पूरी होने तक बसों के संचालन को हरी झंडी दी गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

दरअसल, एआरएम प्रशांत कुमार ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान को शामली में लोनी मोड़ तक बिना परमिट चल रही 48 बसों की सूची भेजी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना परमिट दौड़ रही तीन बसों को सीज कर दिया गया था जबकि अन्य का संचालन बंद करा दिया था। विरोध में बस मालिकों ने तीन दिन तक हंगामा किया। बस मालिकों ने बसों का परमिट होने का दावा किया था। मामले की जांच दोबारा से कराने की मांग जिलाधिकारी से की थी।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने और एआरएम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही परमिट होने या फिर नहीं होने के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें