फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत

Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांधला देहात निवासी गुलिस्ता पत्नी फुरकान गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार उसको प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार शाम कस्बा कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

वहां पर उसने रात करीब दस बजे एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद से गुलिस्ता को रक्तस्राव की परेशानी बन गई। चिकित्सक को कई बार इस बारे में बताया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने के कारण महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि डाक्टरों ने मृत महिला को यह             कहते हुए शामली के लिये रेफर कर दिया कि वह सो रही है। परिजन 108 एंबुलेंस में महिला                 को लेकर शामली अस्पताल में चले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत           घोषित कर दिया। परिजन महिला के शव को लेकर घर आ गए। 

बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा           प्रभारी मृतका के परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। जिसके बाद शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


उधर, इस मामले के बारे में               सीएचसी कांधला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद का कहना है कि महिला में खून की कमी थी, परिजनों को बता दिया गया था। वहीं, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर भी कर दिया था, लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं गए। प्रसव के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई, मृतका के परिवार का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें