फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव सुन्ना में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला है। पास में ही पेड़ पर एक रस्सी लटक रही थी। परिजनों ने युवक की हत्या की बात कहते हुए गांव के ही युवकों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में शनिवार को गांव के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे 21 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष और सीओ कैराना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आम के पेड़ पर लटक रही एक रस्सी को भी बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान गांव निवासी विकास उर्फ सोनू पुत्र रघुवीर सिंह कश्यप के रूप में हुई। युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। शाम तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें