फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को प्रदूषण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियोें को किया गया प्रदूषण नियंत्रण के बारे में जागरूक
विज्ञापन

शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से प्रदूषण नियंत्रण कैंप लगाया गया। कैंप में 56 उद्यमियों की इंडस्ट्रीज के एनओसी कंसेंट के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के कैैैराना रोड स्थित होटल के सभागार में शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदूषण नियंत्रण कैंप में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की असिस्टेंट इंजीनियर दीपा अरोड़ा ने सभी उद्यमियों को जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने फैक्टरियों के नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी नीरज मित्तल ने सभी उद्यमियों व उनके एकाउंटेंट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर फीस भरने के बारे में बताया। इस मौके पर साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि कोरोना के कारण सभी उद्यमी इस समय खराब स्थिति में हैं और प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न बर्र्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक व साइमा के संरक्षक अशोक बंसल ने कहा कि कैंप से उद्यमियों को बड़ा फायदा मिलता है, और उनका उत्पीड़न होने से बचता है। इस मौके पर मुख्य रूप से मोहित जैन, अशोक मित्तल, अनुज गर्ग, अमित जैन व निखिल ऐरन ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीवी रिम धुरा एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंद्र जैन, कमल गोयल, डॉ विनोद बिंदल, आशीष अग्रवाल, भारत मित्तल, सुधाकर आर्य, रोहित गर्ग, मुकेश जिंदल, सचिन गर्ग, सनी गोयल, सार्थक गोयल, गौरव गोयल, मनीष कुमार, सुधीर आर्य, वेद प्रकाश आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, मुकेश जांगिड़ आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें