फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मजदूर की बेटी ने राइफल थामकर सफलता के निशाने लगाए

विज्ञापन
बड़ौत में एकेडमी पर निशाना लगाती शूटर विकास कुमारी।
विज्ञापन
- सिनौली की विकास कुमारी मंडल से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में जीत चुकीं पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिनौली के मजदूर तेजपाल की बेटी विकास कुमारी ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर निशानेबाजी में नई पहचान बनाई है। मजदूरी करके घर का खर्च चलाने वाले पिता के सपनों को पंख लगाते हुए विकास ने न केवल मंडल स्तर पर बल्कि प्री-स्टेट और स्टेट से लेकर नेशनल स्तर पर भी पदक जीते।
विकास कुमारी की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालातों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस करती हैं। विकास का कहना है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। इसके लिए वह खूब मेहनत कर रहीं हैं और उनको इस मेहनत का फल भी जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेहनत और हौसले से लिखी नई कहानी
साधारण परिवार से आने वाली विकास कुमारी ने छोटी उम्र से ही निशानेबाजी को कॅरिअर बनाने का सपना देखा। परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी। पिता तेजपाल ने मजदूरी करके बेटी के सपनों को संजोए रखा और निशानेबाजी में सहयोग किया। बेटी ने अपने परिश्रम से साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हो तो कोई मंजिल मुश्किल नहीं।

- ये हैं उपलब्धियां
ऑल इंडिया ओपन प्रतियोगिता इंदौर 2023 में स्वर्ण पदक
द्वितीय स्व. किरण चोपड़ा स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप बिजनौर 2023 में रजत पदक
प्रथम टीसी रैना स्मृति शूटिंग चैपियनशिप गाजियाबाद 2024 में कांस्य पदक
27वीं प्री-उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता मथुरा 2025 में रजत पदक
तृतीय अर्शदीप सिद्धू स्मृति शूटिंग चैम्पियनशिप बड़ौत 2025 में कांस्य पदक
वाल्थर कप शूटिंग चैंपियनशिप बिनौली 2025 में कांस्य पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें