फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र आज से होगा प्रारंभ, तैयारियां पूरी

Sun, 09 Nov 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की प्रसिद्ध राणा समूह की ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएगा। मिल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल गेट और विभिन्न खरीद केंद्रों पर 31, 500 क्विंटल गन्ने का इंडेंट किसानों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में शुभारंभ से पूर्व 48 घंटे का अखंड रामायण पाठ आरंभ किया गया है, जो रविवार सुबह 11 बजे विधिवत संपन्न होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में गन्ने की पहली खेप डालकर मिल का औपचारिक संचालन शुरू किया जाएगा।
गन्ना प्रबंधक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र पिछले साल की तुलना में चार दिन देरी से प्रारंभ हो रहा है। पिछले वर्ष मिल 5 नवंबर को चालू की गई थी। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन ने मशीनरी की सर्विसिंग से लेकर सुरक्षा प्रबंध तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसानों को गन्ना तौलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें