शनिवार को मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।
आज के कार्यक्रम
प्रवचन:
सुबह 8 बजे: शहर के सहारनपुर रोड स्थित राजघराना बरातघर में आचार्य विमर्श सागर महाराज का ससंघ स्वागत एवं प्रवचन।
निबंध प्रतियोगिता:
सुबह 10 बजे: प्राथमिक विद्यालय मुंडेट में संचारी रोग निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।
कबड्डी ट्रायल:
सुबह 10 बजे: शामली शहर के उद्यम सिंह खेल स्टेडियम में सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी ट्रायल।
जागरूकता कार्यक्रम:
दोपहर 1 बजे: जय जवान, जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट में मिशन शक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम।
श्रीराम कथा:
दोपहर 2 बजे: कांधला की बड़ी नहर पटरी के पास शिव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन।
सुंदरकांड पाठ:
दोपहर 3 बजे: थानाभवन के प्राचीन मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन।