फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुलने से पहले ही लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोरोना काल में बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बा और देहात से पीएनबी और केनरा बैंक सहित आदि बैंक शाखाओं के बाहर सुबह नौ बजते ही लोगों की भीड़ जुट जाती है। बृहस्पतिवार को भी बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। बैंक प्रबंधकों द्वारा एक-एक व्यक्ति को ही बैंक के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई हैं, लेकिन बैंकों के बाहर उमड़ने वाली भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं किया गया। जिस कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, लेकिन इस तरफ पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें