फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस बार गांव में विकास करणे वाले कू ही मिलेगा म्हारा वोट’

Mon, 23 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। रविवार को अमर उजाला जलालाबाद के ग्राम औरंगाबाद गंदेवड़ा में पहुंचा। जहां पर चौधरी संजीव कुमार के घेर में सुबह के समय चारपाई और कुर्सियों पर बैठकर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ चुनावी चर्चा चल रही थी। 
विज्ञापन


मेघश्याम चौधरी व राजपाल सिंह कह रहे थे रू भाई अब सभी पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को उतार दिया हैं अब देखो भाई के होगा। भाइयों बात असी है इबके जो भी क्षेत्र में जो भी बोट मांगने आएगा उसके सामणे अब सिर्फ ओर सिर्फ विकास का ही मुद्दा उठाया जाएगा। आदेश कुमार और ओत्र चौधरी ओमप्रकाश का कहना है कि गांव में वह गंगनहर के किनारे की सड़क का काम जिसणे जिम्मेदारी से करवाएगा इबके बोट उसी को देंगे। 

महेंद्र प्रजापति, भगत सिंह    कह रहे थे की गाम गली व क्षेत्र में भाई चारे के साथ रहने की बात करने वाली पार्टी को ही वोट करेंगे। जयराम कश्यप, चौधरी जगबीर सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जो विधायक भाई सुख दुख में गाम   के लोगों के साथ खड़ा है और म्हारा पता सता लेता रहे वाही   ठीक है। बस टेम पे म्हारी बात    सुन ले। 
विज्ञापन


दीपक धामा ने कहा गजब की बात कि गाम में 10वीं तक सरकारी स्कूल की समस्या दूर होवे। जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा गाम में ही पा सके। किसान सेवक जसबीर ने कहा की सरकार असी बने की किसानों के लिए खाद पाणी समय समय पर फसलों के दाम भी उचित रूप से बढ़ाती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें